देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश में दो दिन पहले किए गए IAS अधिकारियों के तबादलों में संशोधन किया है। अब उत्तरकाशी में आईएएस विनीत कुमार को डीएम बनाया गया है, जबकि यहां भेजे गए मयूर दीक्षित को बागेश्वर का डीएम बना दिया है। इस बाबत शासन की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
