गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस का उपवास छद्म आदर्शवाद: चौहान

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा ने कांग्रेस पर राष्ट्र पिता के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उसका छ्द्म् आदर्शवाद का नमूना भर है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का उपवास सकारात्मक के बजाय नकारात्मक विचार पर आधारित है और इसमें राजनिति का समावेश है। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस आज देश में राष्ट्र विरोधी तत्वो के साथ मिलकर देश का माहौल बिगाड़ने में लगी है।

श्री चौहान ने महात्मा गाँधी के सिद्धांतो पर चलने की दुहाई देने वाली कांग्रेस राह से भटक चुकी है और पुण्य तिथि को उसने राजनीति का माध्यम बना दिया है। यही कारण है कि कांग्रेस देश भर में सिमटती जा रही है। कांग्रेस ने इस मह्त्वपूर्ण दिन पर राष्ट्र पिता और शहीदो का अपमान भी किया। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के आडम्बर को समझ चुकी है और वह उसे माफ़ नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *