देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना महामारी के मौजूदा दोर में प्रदेश के निजी व सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड की सुविधा को सख्ती के साथ लागू कराए जाने की मांग को लेकर IHRCCO के उत्तराखंड अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज काबिना मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की तथा उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मंत्री जोशी ने सभी आयुष्मान संबंधित अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी करने की बात कहीं। साथ ही कहा कि जो अस्पताल अनुपालन नही करेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।