देहरादून 12 दिसंबर, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गाँधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने श्री भूपेन्द्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के ऊर्जावान नेतृत्व में गुजरात विकास के पथ पर गतिशील रहेगा। मुख्यमंत्री ने गुजरात के नव निर्वाचित मंत्रिमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in