गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के नाम पर अवैध वसूली करने वालों से सावधान

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा कोरोना काल में ऑक्सीजन सेवा, गुरु का लंगर, एवं राशन वितरण की सेवा बढ़ चढ़ जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है, जिसके प्रचार को देखते हुए कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के नाम पर अवैध वसूली करने की सूचना प्राप्त हुई है l

जानकारी के मुताबिक सरस्वती विहार, अजबपुर खुर्द निवासी पूर्व पत्रकार श्रीमती रजनी शर्मा के यहां सुबह 11 बजे 2 आदमी (एक सरदार व एक मोना) आये और सिंह सभा गुरूद्वारे का हवाला देकर कुछ राशन मांगने लगे हमने 20 रूपये दिये तो कहने लगे कि कोई आटा, चावल या दाल की बोरी दे दो गुरुद्वारा में कोरोना के दौरान जरूरतमंद लोगो को राशन बांटा जा रहा है, हमने उनसे एड्रेस माँगा तो एक विजिटिंग कार्ड पकड़ाया और उस एड्रेस पर ज़ब हमने खुद आकर राशन देने की बात कही तो तुरंत कार्ड मांग लिया और 20.0रूपये ही काफ़ी बोलकर मांगने लगे जो कि हमने नहीं दिये, और वो दोनों चले गये।

श्रीमती शर्मा ने कहा कि इस संबंध में ज़ब गुरूद्वारे के मेंबर सेवा सिंह मठारु से संपर्क किया तो उन्होंने इंकार किया कि ऐसा कुछ काम गुरूद्वारे की तरफ से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस भयावह समय में भी कुछ लोग किसी भी सेवा संस्थान का नाम लेकर अवैध तरीके से खूब पैसा या राशन बटोरने का खेल, खेल रहें हैँ जो निदनीय है ऐसा करके ऎसे लोग मानवता को ही शर्मसार कर रहें है, यदि ऎसे लोग आपके भी आस पास दिखे तो तुरंत इस नम्बर 9719303028 पर सूचित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा को कोई भी डोनेशन देते हो तो उसकी रशीद अवश्य लें l

प्रधान गुरबक्श सिंह राजन एवं महासचिव गुलज़ार सिंह ने कहा कि जो लोग ऐसा अनैतिक कार्य रहें है तुरंत बंद कर दें अन्यथा सख्त कार्यवाही क़ी जायेगी जनता से अपील है कि कहीं ऎसे लोग मिलते हैँ तो तुरंत इन नंबरो 9897545422, 9837157753 पर सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *