16 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान एक्शन में आ गया है। इसी के चलते कांग्रेस नेतृत्व ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे को उत्तराखंड प्रदेश में चुनाव-पश्चात परिस्थितियों तथा संगठनात्मक परिवर्तन हेतु विधायकगणों व विधायक प्रत्याशियों से रायशुमारी के लिए नियुक्त किया गया हैं। 
इसके अलावा अन्य राज्यों में भी इसी तरह से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गयी है।