IAS एसोसिएशन उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया 5 लाख का चेक

एसोसिएशन अध्यक्ष मनीषा पंवार ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को सौंपा चेक
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। IAS एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत 5 लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया गया। यह चेक आई.ए.एस एसोसिएशन उत्तराखंड की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा पंवार ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगोली भी उपस्थित थे।
कोविड-19 के दृष्टिगत नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के अध्यक्ष विश्वास डाबर अपने 2 माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु देंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी मालिक यूनियन ने भी 1 लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *