IMA : पासिंग आउट परेड शनिवार को, देश को मिलेंगे 382 युवा सैन्य अधिकारी

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा। इस बार 459 जेंटलमैन कैडेट परेड का हिस्सा बनेंगे। दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड की सलामी लेंगे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आइएमए (IMA) के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर शनिवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा। इस बार 459 जेंटलमैन कैडेट परेड का हिस्सा बनेंगे। इनमें से 382 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय सेना में शामिल होंगे। जबकि 77 युवा सैन्य अधिकारी नौ मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, मालदीव, फिजी, मॉरीशस, पपुआ न्यू गिनी, टोंगा, लेसोथो और तजाकिस्तान की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। इस बार दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड की सलामी लेंगे। पासिंग आउट परेड को देखते हुए अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक.चौबंद की गई है। चप्पे.चप्पे पर तैनात सेना के सशस्त्र जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। जबकि अकादमी परिसर के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के पास है। सिर्फ पास धारकों को ही अकादमी परिसर में प्रवेश करने की इजाजत है। उधर पासिंग आउट परेड के दौरान शनिवार सुबह से दोपहर तक पंडितवाड़ी से लेकर प्रेमनगर तक जीरो जोन रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग.72 (चकराता रोड) से गुजरने वाला यातायात दोपहर तक प्रेमनगर और बल्लूपुर से पूरी तरह डायवर्ट रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *