देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा नव वर्ष 2021 के कैलेंडर का शुभारंभ आज ऋषि कल्प आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य अरुण कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कहा गया कि नव वर्ष के कैलेंडर के माध्यम से सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कांग्रेस सेवादल करेगा, इसी क्रम में सहसपुर विधानसभा कार्यक्रम के प्रभारी संयुक्त सचिव संजय गौड़ व भूपेंद्र धीमान को दी गई तथा राजपुर विधानसभा में सचिव अशोक मल्होत्रा को दी गई ,धर्मपुर विधानसभा मैं भी सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर नव वर्ष की हर व्यक्ति को बधाई देंगे तथा कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। अन्य विधानसभाओं के कार्यक्रम प्रभारी भी शीघ्र ही घोषित की जाएंगे l
इस कैलेंडर के विमोचन में प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी पीयूष गौड़, सचिव अशोक मल्होत्रा, संयुक्त सचिव भूपेंद्र धीमान, सुदामा सिंह, उमेश यादव, विनीत कुमार,नरेंद्र सूद, तथा आश्रम के व्यवस्थापक सोनू कुमार आदि उपस्थित थे l