22 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। लंबे इंतजार के बाद पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर उत्तराखंड की कमान सौंप दी गयी है। मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें पीएम मोदी और अमित शाह सहित कई दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है।
विदित हो कि सोमवार को धामी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल को इस बारे में अवगत कराया गया। साथ ही धामी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का अनुरोध पत्र भी सौंपा गया। इसी कड़ी में प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन परेड ग्राउंड में किया जाएगा। उत्तराखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी कल यानि 23 मार्च को 2.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य कई केंद्रीय नेता रहेंगे उपस्थित रहेंगे।