देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 5 अगस्त 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनपद के स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में 5 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं।
