जनपद देहरादून में 1 सितंबर को स्कूल बंद होने का फर्जी आदेश वायरल, जिला प्रशासन ने किया खंडन

– समाचार लिखे जाने तक जिला प्रशासन ने छुट्टी को लेकर कोई आदेश नहीं किया था जारी

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। सोशल मीडिया पर जनपद देहरादून में 1 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करने संबंधित वायरल हो रहे एक आदेश को जिला प्रशासन ने फर्जी और भ्रामक करार दिया है।

जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में खंडन जारी करते हुए कहा गया है कि 1 सितंबर को अवकाश घोषित करने का किसी भी प्रकार का कोई आदेश फिलहाल प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही ऐसी भ्रामक खबरों और फर्जी आदेशों पर विश्वास न करें।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसके आधिकारिक स्रोत से सत्यापन जरूर करें। समाचार लिखे जाने तक जिला प्रशासन द्वारा जनपद में छुट्टी को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *