देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। शासन/राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा एंबुलेंस वाहनों के किराये की दरों को निर्धारित किये जाने तक जनपद देहरादून के लिए जिलाधिकारी ने एंबुलेंस वाहनों की दरों को निर्धारित कर दिया है। इस बाबत आदेश भी जारी कर दिये गये हैं। आदेश में साफ कहा गया हैं कि यदि मरीज/उपभोक्ता से निर्धारित दरों से अधिक लिया गया तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
