देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 9 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 65 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 16 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 339 हो गई है, जिनमें 265 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक अन्य राज्यों से आने वाले कुल 9 व्यक्तियों की सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, दून अस्पताल में 3 आईडीएसपी में 1, रायवाला में 4, धर्मावाला में 1 सैम्पल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 62 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग की गयी जिसमें महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 3, आशारोड़ी में 15, रायवाला में 1, जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट में 21, सचिवालय में 5 एवं आईडीएसपी में 17 सैम्पल शामिल हैं।
आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में 23080 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 20 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में 529 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया।इसी प्रकार आंगबाड़ी एवं आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में होम क्वारेंटीन किये गये 792 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया।
अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 1310 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया। आज आगंनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा Co-Morbidity अवस्था, वाले ( मुधमेह रोगियों, हृदृय रोगी, उच्च रक्तचाप, जिनका डायलिसिस चल रहा है एवं गर्भवती महिला,) ऐसे कुल 142 व्यक्तियों का चिन्हित किये गये। जनपद में आगंनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आतिथि तक कुल 832 Co-Morbidity अवस्था, वाले ( मुधमेह रोगियों, हृदृय रोगी, उच्च रक्तचाप, जिनका डायलिसिस चल रहा है एवं गर्भवती महिला,) व्यक्तियों का चिन्हीकरण किया गया है।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 2 राहत शिविरों में ठहरे हुए 26 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 9 श्रमिकों जिन्हे रेनबसेरा लालपुल देहरादून में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 165 एन-95 मास्क, 2100 ट्रिपल लेयर मास्क, 4 पीपीई किट, 346 सेनिटाइजर, 106 सर्जिकल गलब्स, 1400 एक्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।
कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 57 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।