जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमित 216 व्यक्ति उपचाररत्

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 32 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 51 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 20 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 402 हो गई है, जिनमें  216 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 376 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये तथा  77 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलंग की गयी ।
आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में 18193 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 19 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में 471 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। आगंनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा गत सप्ताह में   Co-Morbidity  अवस्था, वाले ( मुधमेह रोगियों, हृदृय रोगी, उच्च रक्तचाप, जिनका डायलिसिस  चल रहा है एवं गर्भवती महिला,) ऐसे कुल 987 व्यक्तियों को चिन्हित किये गये। जनपद में आतिथि तक आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा  Co-Morbidity  अवस्था वाले कुल 2362 व्यक्ति चिन्हित कर लिए गये हैं। इसी प्रकार आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में  होम क्वारेंटीन किये गये 596 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 1016 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 146 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 2 राहत शिविरों में ठहरे हुए 17 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 7 श्रमिकों जिन्हे जैन धर्मशाला देहरादून  में  बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 174 एन-95 मास्क, 40 ट्रिपल लेयर मास्क, 100 पीपीई किट, 250 वीटीएम वायल, 140 सेनिटाइजर, 20 सर्जिकल गलब्स, 1100 एक्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *