जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमित 39 व्यक्ति उपचाररत्

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 167 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 202 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें 15 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 71 हो गयी है, जिनमें 29 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 39 व्यक्ति उपचाररत् हैं।
विज्ञप्ति जारी किये जाने तक कुल 47 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, आशारोड़ी चैकपोस्ट पर 4, ग्राफिक एरा में 15, धर्मावाला में 13, रायवाला चैकपोस्ट पर 15 सैम्पल शामिल हैं।
जनपद में आतिथि तक आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा कुल 31304 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी की जा रही है। इसी प्रकार आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में होम क्वारेंटीन किये गये कुल 1366 व्यक्तियों की निगरानी का कार्य किया गया। इसी क्रम में अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 696 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैम्पल प्राप्त करने के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 3 राहत शिविरों में ठहरे हुए 148 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 48 श्रमिकों जिन्हे आश्रम रैन बसेरा लालपुल में  बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 70 एन-95 मास्क, 255 वीटीएम वायल वितरित किये गये। कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 36 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *