देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। गुरुद्वारा श्री गुरु अंगद देव जी व भगत पुरन सिंह जी सेवक जत्था और गुरु हर कृष्ण साहिब कीर्तन एकेडमी के सेवादार जरूरतमंद लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। इनके द्वारा लाकडाउन के शुरुआती दिनों से ही ऑक्सीजन, लंगर व धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों में निशुल्क सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा हैं। जत्थे के प्रमुख सेवादार ने बताया कि यह सभी कार्य पूरी सुरक्षा एवम् सरकार की गाइडलाइन के अनुसार किए जा रहे हैं।