जरूरतमंद लोगों को वितरित किए कंबल

गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने सपने संस्था द्वारा देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर आसमां के नीचे सडक के फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंद लोगों को कम्बल प्रदान कर नववर्ष का शुभारंभ किया गया। संस्था ने अपने सुभाषनगर स्थित कार्यालय से घंटाघर और फिर चकराता रोड़ से बल्लूपुर चौक तक 1 जनवरी 2022 की मध्य रात्रि यह अभियान जारी रखा। हर वर्ष नववर्ष पर रात्रि में अपने सपने संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव सड़क के फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंद लोगो को कम्बल प्रदान करते आ रहे है | इस अभियान को करने का उद्देश्य इस ठिठुरती सर्दी में एक भी व्यक्ति की ठंड से मृत्यु ना हो। संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने इस बार अभियान को अपने पुरखों की संस्कृति एवं सभ्यता वर्तमान में भी जीवित रह सके जिसको लेकर अपने पुरखों की स्मृति में कम्बल वितरण किए। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव ने विकास चौहान, जितेंद्र , नितेश नौटियाल, डॉ सुनील कुमार, अजित , मीना , रेखा बिष्ट, हिमानी रावत, हिमांशु, के प्रति आभार प्रकट किये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *