देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। सोशल हैंड्स इन नीेड फॉर एवर की संस्थापक आरती राणा ने अपने सहयोगियों के साथ शनिवार को मसूरी शिफन कोर्ट के पीड़ित ज़रूरतमंद परिवारों में राशन सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही वहां के पीड़ित मजदूरों का हालचाल जानकर उनका अपने स्तर से पूरा सहयोग करने की बात भी कही। इस अवसर पर रूहीना इदरीसी, सीमा चौधरी, सुनीता गोसाई व अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।