गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। नगर निगम देहरादून के उपनेता प्रतिपक्ष हरि प्रसाद भट्ट वा वार्ड 90 मोहब्बेवाला के पार्षद मोहन गुरुंग, प्रदेश सचिव वा महानगर प्रभारी कांग्रेस सेवादल पीयूष गौड़,तथा धर्मपुर ब्लाक अध्यक्ष व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह गुंसाई के संयुक्त प्रयास से आशारोड़ी (नयी बस्ती), क्लेमेंटाऊन के समीपवर्ती क्षेत्रों में गरीब एवम् जरूरतमंद परिवारों को सुखा राशन वितरित किया तथा उनकी दिनचर्या को जाना। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव पीयूष गौड़ ने सभी की समस्याएं सुनी और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने BJP सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। 