हरिद्वार/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु 2017 के क्रियान्वयन के सम्बंध में भी बैठक ली। उन्होंने डीआरडीए तथा डीपीआरओ से जानकारी ली। सभी एसडीएम को कूड़ा पृथकरण केंद्र और काॅम्पेक्टर अवस्थापना हेतु आवश्यकता अनुसार भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त समस्त एसडीएम को सम्ब्ंधित क्षेत्र के बीडीओ से समन्वय बनाते हुए अधिक कूडा ग्रस्त ग्राम पंचायतों चिन्हित कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये। डीपीआरओं को निर्देशित किया कि लोगों में स्वच्छता साफ-सफाई और यूजर चार्ज देने के लिए जागरूकता बढ़ायें। अवहेलना करने वालोें पर कार्रवाई के निर्देश दिये।
मुख्य शिक्षा अधिकारी को कहा कि वाॅल पेंटिंग के माध्य से जागरूकता फेलाये। जिलाधिकारी ने मनरेगा, ग्राम्य विकास एनआरएलम, विधायक निधि आदि में समन्वय बनाकर माॅडल ग्राम स्वच्छ ग्राम पंचायत स्थापित करने के निर्देश दिये।
बैठक में ज्वांइट मजिस्ट्रेट रूड़की, उप जिलाधिकारी हरिद्वार, डीडीओ श्री पुष्पेंद्र चैहान,डीटीओ श्रीमती सीमा नौटियाल, डी0पी0एम0 स्वजल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, पीडी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी, श्री नरेद्र यादव, जिला पूर्ति अधिकारी जिला सहायक निबन्धक,परियोजना प्रबन्धक, स्वजल महा प्रबन्धक, जिला उद्योग सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।