Garhwalkavikas.com, देहरादून। छात्रों के अभाव में भाजपा सरकार जिन स्कूलों को बंद कर रही है, 2022 में सत्ता में आने पर हम उन स्कूलों को स्पोर्ट्स स्कूल में बदलेंगे। यह कहना है पूर्व CM हरीश रावत का।
सोशल मीडिया में जारी एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड में हमारे बच्चों में खेल के प्रति अगाध रुचि है, मगर सुविधाएं न्यून हैं। दो स्पोर्ट्स कॉलेज हैं, देहरादून और पिथौरागढ़ में। 2022 में, सत्ता में आने के बाद हम जिन स्कूलों को भाजपा छात्रों के अभाव में बंद कर रही है, उन स्कूलों को स्पोर्ट्स स्कूल में बदलेंगे और वहां बच्चों को बचपन से ही स्टायफंड आधारित स्पोर्ट्स की शिक्षा देंगे। इन सब स्कूलों को दो स्पोर्ट्स कॉलेज के साथ जोड़ेंगे और एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की भी स्थापना करेंगे, वो प्राइवेट और गवर्नमेंट सेक्टर में कहीं भी हो सकती है।
<1>