देहरादून 09 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। जोशीमठ में प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों में मूलभूत सुविधाओं का प्रशासन द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी आवश्यकता पडने पर तत्काल निराकरण किया जाएगा। 
इसी कड़ी में मेडिकल टीम द्वारा जोशीमठ में प्रभावित लोगों का निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही आवश्यक दवा एवं चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। मेडिकल टीम राहत शिविरों के अलावा घर घर जाकर भी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। 
इसी तरह जोशीमठ में प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों को प्रशासन द्वारा गरम कंबल भी उपलब्ध कराए जा रहे है।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in