करनपुर लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धालुओं ने छका नवमी का भंडारा

माँ नव दुर्गा का नवां रूप सिद्धियों का वरदान देता है: धस्माना
Garhwalkavikas.com, देहरादून। करणपुर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में बजरंग सेवा समिति द्वारा आयोजित 31 वीं दुर्गा पूजा में आज माँ के नवें नवरात्र में दुर्गासप्तशती के विधिवत पाठ व हवन के पश्चात मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद परोसना शुरू किया। सैकड़ों लोगों माँ के दरबार के दर्शन कर भंडारे का प्रसाद छका। इस अवसर पर श्री धस्माना ने सभी को नौमी की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो भी श्रद्धा विश्वास व पवित्र अंतःकरण से माँ भगवती के शारदीय नवरात्र में विधिविधान से माँ की पूजा अर्चना व व्रत करते हैं माँ उन पर विशेष कृपा करती हैं व सिद्धि का वरदान देती हैं।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश डूसेजा, सचिव सुभाष वासुदेव, कोषाध्यक्ष सतीश डूसेजा, बजरंग सेवा समिति के अध्यक्ष रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *