कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने माँ काली के दरबार में टेका माथा

देहरादून 24 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने माँ काली के दरबार में माथा टेका। उन्होंने माँ काली से प्रदेश की खुशहाली, उन्नति और प्रगति की कामना की।

अंसारी रोड स्थित माँ काली के दरबार में मंत्री डॉ अग्रवाल परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक वर्ष का कार्यकाल सरकार का ऐतिहासिक रहा है, सरकार के इस एक वर्ष के कार्यकाल में अनेक फैसले ऐसे रहे, जो देश के लिए नजीर बने हैं।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने माँ काली से आशीर्वाद मांगते हुए सरकार पर अपनी कृपा बनाये रखने की कामना की। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री अशोक वर्मा, काली माता मंदिर समिति से भारत आहूजा, संजय चान्ना, अशोक लाम्बा, रमेश साहनी, पार्षद नागपाल, गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।

—————————————-
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *