केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर नेहा ने बच्चों के साथ किया संवाद

उत्तरकाशी के कीर्ति इंटर कॉलेज डूंडा जीजीआईसी पहुँचा पढ़ेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड अभियान, उत्तराखंड में अंतिम गाँव तक पहुँचने का संकल्प : नेहा जोशी

देहरादून 11 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। उत्तरकाशी जिले के कीर्ति इंटर कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने शनिवार को पढ़ेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड अभियान के तहत बच्चों को नोटबुक वितरित की।

इस अवसर पर उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं पर बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया। इन सभी योजनाओं को नोटबुक में दर्शाया गया है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें, अपनी पढ़ाई में अच्छे से मन लगाकर अपने भविष्य की ओर ध्यान देना है। इस अभियान का शुभारंभ 15 जनवरी को देहरादून में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार जी ने किया। जिसे उत्तराखंड के सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विमला रावत, ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली, प्रधानाचार्य कैलाश मणि गौड़, राजीव बहुगुणा, संजय थपलियाल, मुकेश थपलियाल, दुर्गेश सिलवाल, मनोज सिलवाल, वेद प्रकाश बिजल्वाण, दीपक नौटियाल, पंकज थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

—————————————-
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *