खेल मंत्री पांडे ने विस अध्यक्ष अग्रवाल से की मुलाकात

11 जनवरी 2022, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, ऋषिकेश। प्रदेश के खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की| इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई|

मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने रायवाला में प्रस्तावित हाईटेक मिनी स्टेडियम के लिए 1 करोड़ रुपए एवं राजकीय इंटर कॉलेज छिददरवाला, राजकीय रीता इंटर कॉलेज गढ़ी व राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में प्रयोगशाला निर्माण व अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत् 1 करोड़ 55 लाख रुपए की स्वीकृति दिए जाने पर शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *