देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। हरिद्वार कुंभ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेला प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से अखाड़ों में कोविड सैंपलिंग में तेजी लाई गई है। मेलाधिकारी श्री दीपक रावत ने निर्देश दिए हैं कि सभी अखाड़ों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के साथ ही नियमित रूप से सेनिटाइजेशन किया जाए।
गंगा आरती से पहले श्रद्धालुओं को किया जा रहा सेनिटाईज
हरिद्वार कुंभ में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मेला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता बरत रहा है। हरकी पैड़ी पर रोजाना होने वाली गंगा आरती से पहले प्रत्येक श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से सेनिटाईज किया जा रहा है।