देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोविड कर्फ्यू के दोरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न वितरण को सरल बनाने के लिए राज्य की समस्त राशन के सस्ते गल्ले की दुकान 14 मई से 18 मई तक सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक खुली रहेगी। इस संबंध में मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने आदेश जारी कर दिये हैं। 