देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने अधिकारियों को विधानसभा वार नोडल अधिकारी नामित किया हैं। इस बाबत आदेश भी जारी कर दिये गये हैं। आदेश में कहा गया हैं कि सभी नोडल अधिकारी अपनी-अपनी विधानसभा के विधायकों से स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं कोविड-19 रोकथाम संबंधी कार्यों हेतु समन्वय स्थापित करेंगे। 