कोरोना सुरक्षा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की हुई वर्चुअल बैठक

देहरादून, (विनीत गुप्ता)। कोरोना सुरक्षा प्रबंधन के संदर्भ में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस द्वारा बनाए गए कोरोना राहत शिविरों की कार्यपद्धति व जनता को उचित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों पर मंथन किया गया।

पूरे उत्तराखंड में कोरोना महामारी के बीच संकट का सामना कर रहे लोगों की किस प्रकार मदद की जाए, इस पर गंभीरता से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया गया और covid कंट्रोल रूम के बारे में रिपोर्ट दी गयीं।

बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश जी, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत, नवीन जोशी सोशल मीडिया चेयर पर्सन श्रीमती शिल्पी अरोड़ा, लाल चंद शर्मा, हिमांशु गाबा, जीतेंदेर शर्मा, सतीश नैनवाल और पूरे प्रदेश भर के जिलाध्यक्ष न केवल मौजूद थे, अपितु इनके द्वारा अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *