10 जनवरी 2022, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामलें थमने का नाम नहीं ले रहे है। स्वास्थ विभाग द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 1292 नए मामले सामने आए है, जबकि आज 5 मरीज की कोरोना से मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक आज जहां 294 मरीजों ने कोरोना को मात दी, वहीं प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5009 तक पहुँच गयी है। 
