कोरोना वायरस: अपनी कविता से लोगो को जागरुक कर रहे इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। मिलिए उत्तरकाशी में तैनात Uttarakhand Police के इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह कोहली से, जो अपनी कविता के माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु कुछ अलग ही अंदाज में आम जन को जागरूक कर रहे हैं।

“रहिमन वहां न जाइए जहां हों बहुत लोग।
जाने किस रूप में मिल जाये कोरोना रोग।।

रहिमन आपन मुँह ढाँकिये छींक खांसी यदि होय।
न जाने तुमरे कर्म से कब कहाँ कोई रोगी होय।।

साथी संबंधी से रखो उचित दूरी रहिमन सुझाय।
कोरोना रोग रोकथाम का सही बस यही उपाय।।

जंक फूड मत खाइये दीजौ आपन चूल्हा जलाय।
घर की रसोई महाभोग है अपनापन बढे जाय।।

मुँह पे मास्क राखिये हस्त प्रक्षालन हो बारम्बार।
सफाई खुद की कीजिये निरोग रहेगा घर द्वार।।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *