देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। कुंभ मेला 2021 में स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए मेलाधिष्ठान द्वारा 150 बेड का जनरल हॉस्पिटल का निर्माण किया जा रहा है। हॉस्पिटल तक आसान पहुँच की दृष्टि से इसे हाई वे से लगे, पावन धाम के समीप बनाया जा रहा है। इस हॉस्पिटल में बर्न यूनिट,आई सी यू, ई एम आर (इमरजेंसी मेडिकल रूम), ओ पी डी की सुविधा है। इसमे अग्नि सुरक्षा के लिये फायर फाईटिंग का प्रावधान है । इस हॉस्पिटल में एफ आर पी (फाइबर रिनफोर्स प्लास्टिक) टायलेट लगेगा जो सोलर लाइट से युक्त होगा।