रुड़की/देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से नवजात कन्याओं की प्रथम लोहड़ी पर उनके घर जाकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा रुड़की इकाई के पदाधिकारी नगर महिला अध्यक्षा श्रीमती पूजा नंदा और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने साकेत निवासी अंकित गुप्ता के घर पहुंच उनकी नवजात कन्या नायरा की प्रथम लोहड़ी पर्व पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने कहा कि लड़के और लड़की में कोई फर्क नहीं करना चाहिए, उन्होंने पूजा नंदा द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की सराहना की। श्रीमती पूजा नंदा ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को आगे बढ़ाना है और अपनी बेटियों की रक्षा करनी है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष नवीन गुलाटी ने गुप्ता परिवार को बधाई देते हुए कहा कि बेटियां हमारा मान है। बधाई देने वालों में कोर कमेटी सदस्य प्रदीप सचदेवा, महानगर महामंत्री पंकज नंदा, युवा महामंत्री सार्थक छाबड़ा, पूनम छाबड़ा, समीर गांधी, अंशु गुप्ता, किरन आहूजा, सीमा अरोड़ा, ऊषा रानी, ममता गुप्ता, मंजू रानी उपस्थित रहीं। जेएम नमामि बंसल को उनके द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कन्या की माता श्रीमती अंशु गुप्ता और अंकित गुप्ता ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों को उनकी बेटी का सम्मान करने के लिए धन्यवाद दिया।