लखनऊ में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के नए कार्यालय का उद्घाटन, संगठन विस्तार पर जोर, दिसंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान

लखनऊ, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के नए कार्यालय का उद्घाटन पारंपरिक एवं भव्य तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, पत्रकार एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन लखनऊ मंडल सचिव पुनीत कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक दिनेश दीक्षित जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह जी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलरेज लारी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन को विशेष रूप से याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में ही संगठन आज पूरे देश में पत्रकारों की आवाज बनकर उभरा है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिलीप त्रिवेदी जी के संगठन विस्तार में योगदान की भी सराहना की गई। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

*संगठन विस्तार पर जोर, दिसंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान*

समारोह में संगठन को विस्तार देने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से घोषणा की गई कि दिसंबर तक का समय सदस्यता अभियान के लिए निर्धारित किया गया है।

जो पदाधिकारी और सदस्य प्रदेश में 1 से 3 नंबर तक सबसे ज्यादा सदस्य जोड़ेंगे, उनको राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह जिला स्तर पर भी जो 1 से 3 नंबर पर रहेंगे, उनको भी सम्मानित किया जाएगा।

 

वक्ताओं ने कहा कि हर पत्रकार तक संगठन की पहुंच होनी चाहिए, ताकि कोई भी पत्रकार अकेला न रहे और उसकी समस्या के समाधान के लिए संगठन मजबूती से खड़ा हो सके।

*तीन कार्यालयों से मिलेगा समाधान*

आपको बता दें कि ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का प्रधान कार्यालय जानकीपुरम में स्थित है। इसके अलावा दूसरा कार्यालय नाजा मार्केट, हजरतगंज में संचालित है, जबकि संगठन का तीसरा कार्यालय इको गार्डन, आलमबाग में स्थित है।

संगठन की ओर से बताया गया कि किसी भी पत्रकार को अपनी समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले संस्था का सदस्य बनना अनिवार्य होगा। सदस्य बनने के बाद यदि किसी पत्रकार के सामने कोई परेशानी या समस्या आती है, तो वह अपनी सुविधा और नजदीकी के अनुसार संगठन के इन तीनों कार्यालयों में से किसी भी कार्यालय में जाकर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकता है।

संगठन की ओर से पत्रकारों को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित गति से आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने पत्रकारों की एकता, सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए मिलकर संघर्ष करने का संदेश दिया।

*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद*

संस्थापक दिनेश दीक्षित, अध्यक्ष केडी सिंह, उपाध्यक्ष गुलरेज लारी, प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष दिलीप द्विवेदी, प्रदेश महासचिव मुकेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष उपाध्याय, राहुल सिंह प्रदेश मंत्री, अवधेश कुमारी प्रदेश सचिव, कौशल कुमार प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष जमाल मिर्जा, ओम प्रकाश शर्मा, सपन बोस, तपन बोस जिला मंत्री लखनऊ, नितिन पाल सदस्य, पवन बोस सदस्य, शरीफ, रामनरेश, सूर्यप्रसाद सिंह, हरजीत, सहाय, पुनीत द्विवेदी, ईशा अग्रवाल डायरेक्टर ड्रीम सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *