मजदूरों को मुफ्त राशन व आर्थिक सहायता देने की मांग

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी कांग्रेस सेवादल पीयूष गौड़ ने कर्मकार बोर्ड व इस विभाग को देख रहे मंत्री से कर्मकार बोर्ड में मजदूरों का पुनः रजिस्ट्रेशन/नवीनीकरण कर सभी मजदूरों को मुफ्त राशन व 2000 रुपए नकद आर्थिक सहायता देने की मांग की।

पीयूष गौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में मजदूरों के कल्याण हेतु कर्मकार बोर्ड द्वारा योजना बना मजदूरों के उत्थान को कदम बढ़ाया था, जिसमें नगर निगम व कैंट बोर्ड वार्ड के कई क्षेत्रों के लगभग 40 लोगों का पंजीकरण किया था । जिनको आज तक किसी तरह की कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के चले जाने के बाद शासित बीजेपी सरकार ने नवीनीकरण के नाम पर कांग्रेस के समय के पंजीकृत पत्रों को बाहर कर दिया जिन्हे आज तक बोर्ड द्वारा किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला। आज corona के चलते सभी कार्य पूरी तरह बंद हैं। कोई काम धंधा न होने से वे सभी भूखे मरने की कगार पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस सेवादल विभागीय मंत्री से मांग करता है कि यथा शीघ्र सभी पुराने से पुराने पंजीकृत मजदूरों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाए व प्रतिमाह आर्थिक मदद की जाए वरना सेवादल अपनी मांग को लेकर सड़कों पर उतरेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *