समितियां गठित कर जनता को भ्रमित ना करें मुख्यमंत्री
गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। मानहानि के मुकदमों से किसी भी तरह नहीं डरने की बात कहते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि CM पुष्कर सिह धामी हर मुद्दे पर समिति गठित करके प्रदेश की जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री गोदियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा यदि साफ है तो भू-कानून हो या देवस्थानम बोर्ड दोनों विषयों पर शीघ्र ठोस निर्णय लिया जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार के क्रियाकलापों से तो यही प्रतीत होता है कि सरकार लिपापोती कर रही है और चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक इन मामलों को लटकाये रखना चाहती है। गोदियाल ने मुख्यमंत्री धामी के निर्णयों को हतप्रभ करने वाला बताया और कहा कि मुख्यमंत्री निर्णय लेने में असक्षम हैं। गोदियाल ने कहा कि सरकारें जनता से बनती हैं और जनता के लिए बनती हैं ऐसे में कोई भी निर्णय जो जनता के हित में ना हो उसे वापस लेने में देर नही करनी चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस के दबाव में आकर मुख्यमंत्री धामी समितियों का गठन कर रहे हैं जो कि समस्या का समाधान नही है। उन्होंने राज्य सरकार से अपेक्षा की है कि वह तत्काल भू-कानून व देवस्थानम बोर्ड को निरस्त करने का प्रस्ताव विधानसभा में लाये। गोदियाल ने कहा कि अब चला चली की बेला में सरकार समिति-समिति खेलना बन्द करे और जनता को कोई ठोस निर्णय लेकर दिखायें। गोदियाल ने चुनौती देते हुए कहा कि अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों के द्वारा लिए गये जनविरोधी फैसलों या निर्णयों को पलटने का साहस धामीें में नही दिख रहा है।
गोदियाल ने मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा पाॅच करोड़ का मानहानि का मुकदमा किये जाने पर कहा कि अभी तक ऐसा कोई नोटिस उन्हें प्राप्त नही हुआ है। इस बात का संज्ञान मात्र समाचार पत्रों या सोशल मीडिया से ही प्राप्त हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि वह उत्तराखण्ड के बेटे है और किसी भी कीमत पर इस तरह के मानहानि के मुकदमों से डरने वाला नही हॅू। उन्होंने कहा कि उन्होेने मीडिया में जो भी बयान दिया वो मर्यादित है और कहीं पर भी पद की गरिमा का अतिक्रमण नही किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हेें न्यायालय पर पूर्ण विष्वास है, न्यायालय सबके लिए एकसमान है चाहे गिरधारी लाल साहू हो या गणेश गोदियाल। कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि जब भी नोटिस मिलेगा तो समयानुसार माकूल जवाब दिया जायेगा।