देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। मसूरी विधायक गणेश जोशी के कैबिनेट मंत्री (उत्तराखंड) बनने पर कर्मठ ग्रुप गढ़ी-डाकरा देहरादून द्वारा सम्मान समारोह व होली के उपलक्ष्य में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आगामी 20 मार्च को दोपहर 2.30 बजे से गोर्खाली सुधार सभा, गढ़ी कैंट में किया जाएगा। कार्यक्रम में महंत 108 कृष्णा गिरी जी महाराज भी मौजूद रहेंगे। उधर कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें गौरव खंडेलवाल, वंदना बिष्ट, नीतू बिष्ट, राजेश पंत, निर्मल मल्ल, ममता खत्री, मिनाक्षी गुप्ता, प्रतीक अग्रवाल, उमेश महावर व तनवीर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।