मास्क न पहनने व इधर- उधर फेंकने पर लगेगा इतना जुर्माना, अधिसूचना जारी

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार की मास्क ना लगाने वालों पर सख्ती जारी हैं। इसी सख्ती के तहत जुर्माने की तय की गयी राशि संबंधी अधिसूचना को जारी कर दिया गया हैं। अधिसूचना के मुताबिक उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर प्रदेश में मास्क ना लगाने वाले लोगों पर सरकार की सख्ती जारी , अब जुर्माने की राशि 1000 तक की गई इसको लेकर अधिसूचना कर दी गई है जारी जिसके तहत पहली बार उल्लंघन करने पर 500 रुपए, दूसरी बार उल्लंघन करने पर  700 रुपए और तीसरी बार उल्लंघन करने पर एक हजार रुपए का जुर्माना किया जाएगा। इस अधिसूचना में प्रयोग किए गए मास्क के निस्तारण को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत अगर पहने हुए मास्क को इधर-उधर फेंका गया तो 500 रुपए का जुर्माना किया जाएगा, वही पुलिस जब यह जुर्माना लेगी तो चार मास्क निशुल्क मास्क व्यक्तियों को देगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *