देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। मयूर दीक्षित हरिद्वार जनपद के नए जिलाधिकारी होंगे। अभी तक मयूर दीक्षित टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी थे। इसी तरह नितिका खंडेलवाल को टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी होंगी। इससे पूर्व उनके पास अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी, निदेशक USAC, प्रबंध निदेशक हिल्ट्रॉन की जिम्मेदारी थी। दायित्व परिवर्तन के सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। 