मेरी एक ही जाति, एक ही धर्म सिर्फ और सिर्फ जनता का विकास: आर्येंन्द्र शर्मा

08 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।14 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव होने हैं,ऐसे में सभी प्रत्याशी पूरे जोरों शोरों से जनसभा नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क करके जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में,आज सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंन्द्र शर्मा चुनावी प्रचार-प्रसार के अंतर्गत पेलियो,सिगनिवाला, रामगढ, शेरपुर ,हसनपुर ,कल्याणपुर, सभावाला क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया।

कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रत्याशी आर्येंन्द्र शर्मा ने कहा की”चुनाव आते हैं,चले जाते हैं बहुत से नेता आएंगे जाएंगे लेकिन, कांग्रेस संगठन के लोगों क्षेत्र विकास के लिए कई काम करते आए हैं,और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। जिन उम्मीदों और अपेक्षाओं के साथ इतने संघर्षों के बाद राज्य निर्माण हुआ अब वक्त आ चुका है, जब हम उन संघर्षों को याद रखते हुए एक विकसित प्रदेश के सपने को साकार करने में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। हमारी केवल विकास की राजनीति है, कर्म की राजनीति है”।
अपने वक्तव्य को जारी रखते हुए आर्येंन्द्र शर्मा ने राज्य निर्माण के दौरान किए गए संघर्षो पर भी प्रकाश डाला और कहा कि “हम उस राज्य के लोग हैं जो कठिन परिस्थिति में भी उन्नति कर सकते हैं”। क्षेत्र की जनता अब तक जिन सुविधाओं के अभावों मैं रहती आई है वह सारी सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराने का हमने प्रण लिया  हैं”। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी एक ही जाति, एक ही धर्म सिर्फ और सिर्फ जनता का विकास है।
आर्यन्द्र शर्मा ने जनता को विकास की महत्वता बताते हुए, 14 फ़रवरी को होने वाले चुनावों में विकास के समर्थन में खड़े होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *