हरिद्वार/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई कनखल स्थित दक्ष मंदिर के प्रांगण से सोमवार को सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होगी। पेशवाई श्री यंत्र मंदिर, बूढ़ी माता तिराहा जगजीतपुर, सती कुंड, देश रक्षक औषधालय तिराहा से थाना कनखल, सर्राफा बाजार, चौक बाजार कनखल, पहाड़ी बाजार होते हुए अखाड़े की छावनी में जाकर समाप्त होगी।