हरिद्वार/देहरादून,( गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड शासन ने वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय को कुंभ मेले के बेहतर संपादन के लिए मेलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। उनकी संबद्धता 30 अप्रैल तक रहेगी। इस संबंध में शासन की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरूवार को आदेश जारी कर दिया है।