देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। महानगर महिला कांग्रेस के कार्यालय मे महिला कांग्रेस की राजपुर विधानसभा की ब्लॉक व वार्ड अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य मुद्दा बूथ कमिटी को गठित करना तथा गैरसैण मे जिस तरह से महिलाओं पर बर्बरता की गयी उसकी निंदा करना था। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने बताया कि जिस तरह भाजपा के विधायकों के सामने महिलाओं पर लाठी चार्ज हुआ पानी की बौछारें फेकी गयी और वो मूक दर्शक बन कर खड़े थे, उनके इस क्रत्य के लिए उनका बहिष्कार किया जायेगा हर वार्ड मे महिला कार्यकर्ताओं द्वारा तथा वार्ड अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वो जल्द से जल्द बूथ कमेटी का तैयार करें, उन्होंने कहा कि जिस तरह देश मे महंगाई बढ़ रही है उसका सीधा असर सिर्फ महिलाओं पर पड़ रहा है जिन्हे घर चलाने मे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान भी किया गया। बैठक मे विमला मन्हास,डॉ प्रतिमा सिंह, वार्ड अध्यक्ष सुकृता, अमृता कौशल, ममता बस्नेट, अमृता कौशल, कविता माहूर, रुबिना चौधरी, ऊषा रानी, गायत्री चौहान, सविता, बलवंत कौर, राम प्यारी, अनुराधा, आशा पयाल,शबनम, सोमवती, सीमा, मुमताज, विद्या देवी, पूनम देवी, निर्मला देवी, शाहीन कुरेशी आदि वार्ड एवं ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।