देहरादून 18 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी पुत्री वैष्णवी के साथ आज देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर पहुंची जहां उन्होंने पौराणिक शिव मंदिर टपकेश्वर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने भगवान भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि आज का दिन भगवान भोले को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन पर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का अपना विशेष महत्व होता है।
—————————————-
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.newsuklive.in