गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। मौसम विभाग ने देहरादून में आज भारी बारिश होने की वार्निंग जारी की है। मीटरियोलॉजिकल सेंटर देहरादून ने वार्निंग जारी करते हुए देहरादून के कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही सेंटर ने भारी बारिश के चलते नदियों और नालो-खालो में पानी का लेवल बढ़ने की आशंका जताई है। इसके अलावा लो लाइंग एरियाज में पानी भरने की बात भी सेंटर के द्वारा कहीं गयी हैं। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने नदियों के आस पास रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। 