गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड में सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने सीएम केजरीवाल पर पलटवार किया हैं।
सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व CM हरीश रावत ने कहा कि “श्री केजरीवाल उपवाच्:! #उत्तराखंड में 300 यूनिट बिजली प्रति परिवार फ्री देने का वादा। दिल्ली में मुख्यमंत्री के रूप में श्री Arvind Kejriwal जी का यह दूसरा टर्म है और वहां लोगों को केवल 200 यूनिट तक #बिजली फ्री दी जा रही है। 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने पर पूरा बिल वसूल किया जाता है। सनद रहे दिल्ली में वाणिज्यिक पर 7 रुपया 75 पैसा पर यूनिट बिजली का बिल वसूला जाता है, जबकि उत्तराखंड में 5 रुपया 80 पैसा देना पड़ता है। फिर दिल्ली की आमदनी और उत्तराखंड की आमदनी का कोई मुकाबला नहीं है। यदि उत्तराखंड का बजट भी दिल्ली के वार्षिक_बजट के बराबर हो तो कांग्रेस 400 यूनिट तक बिजली का बिल माफ कर देगी। राज्य के संसाधनों को देखकर हमारा वादा है कि सत्ता में आने के वर्ष 100 यूनिट और दूसरे वर्ष में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देंगे।”