नई दिल्ली 10 अक्टूबर, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। मुलायम सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर अंतिम सांस ली। नेताजी 82 वर्ष के थे। विदित हो कि मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था,1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर के बाद पूरा देश गमगीन है।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in