भीमताल (गढ़वाल का विकास न्यूज)। शासन द्वारा मनरेगा से सम्बन्धित कार्यो के अनुश्रवण तथा इस योजना से सम्बन्धित शिकायतो एवं समस्याआंे के निस्तारण के लिए लोकपाल की नियुक्ति कर दी गई है। जानकारी देते हुये जिला विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण रमा गोस्वामी ने बताया कि श्रीमती नीमा परिहार को शासन द्वारा मनरेगा लोकपाल के तौर पर नियुक्त किया गया हैै। उन्होने बताया कि श्रीमती परिहार प्रत्येक कार्य दिवस मे विकास भवन सभागार के समीप कक्ष मे बैठकर मनरेगा से सम्बन्धित समस्याओें एवं शिकायतों का निस्तारण करेंगी। उन्होने बताया कि लोकपाल श्रीमती परिहार का मोबाइल नम्बर- 98370-92673 एवं 81269-45348 हैं। मनरेगा के अन्तर्गत जाॅबकार्ड, भुगतान तथा अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत एवं समस्या के निराकरण के लिए श्रीमती परिहार के मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है तथा विकास भवन मे व्यक्तिगत तौर पर सम्पर्क किया जा सकता हैै।